ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / bihar / Bihar Teacher News: अब नहीं होगी शिक्षकों की शिकायतें अनसुनी, जानिए... किसे मिली...

Bihar Teacher News: अब नहीं होगी शिक्षकों की शिकायतें अनसुनी, जानिए... किसे मिली जिम्मेदारी?

Bihar Teacher News: शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए बिहार शिक्षा विभाग ने एक नई पहल की है. विभाग ने मुख्यालय स्तर से जिलावार नोडल अफसरों की तैनाती की है.

26-Jun-2025 08:54 AM

By First Bihar

Bihar Teacher News: शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए बिहार शिक्षा विभाग ने एक नई पहल की है। विभाग ने मुख्यालय स्तर से जिलावार नोडल अफसरों की तैनाती की है, जो ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों की समीक्षा, अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) एवं समाधान सुनिश्चित करेंगे। इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक सोमवार को इन शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी, ताकि किसी भी शिकायत का समाधान लंबित न रहे और शिक्षकों को समय पर राहत मिल सके।


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। परामर्शी बैद्यनाथ यादव को बेगूसराय और परामर्शी पंकज कुमार को मुंगेर का प्रभार दिया गया है। अपर सचिव सज्जन आर. को गोपालगंज एवं सीवान, जबकि मध्याह्न भोजन योजना निदेशक विनायक मिश्र को जहानाबाद का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।


प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला को शिवहर, विशेष सचिव सुबोध कुमार चौधरी को अरवल, विशेष सचिव अनिल कुमार को सारण, निदेशक (प्रशासन) मनोरंजन कुमार को वैशाली, संयुक्त सचिव अमरेश कुमार मिश्र को सीतामढ़ी, और संयुक्त सचिव संजू कुमारी को भागलपुर एवं बांका का प्रभार सौंपा गया है। उप सचिव शाहजहां को समस्तीपुर एवं दरभंगा, और विशेष कार्य पदाधिकारी विनीता को पटना एवं भोजपुर जिलों का नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।


इसी तरह, उप सचिव अजीत शरण को नवादा एवं नालंदा, उप सचिव अमित कुमार पुष्पक को मधेपुरा एवं खगड़िया, विशेष कार्य पदाधिकारी सुषमा कुमारी को गया एवं औरंगाबाद, विशेष माध्यमिक शिक्षा निदेशक सचिंद्र कुमार को बक्सर, प्राथमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक अमर कुमार को रोहतास तथा उप निदेशक नसीम अहमद को लखीसराय का दायित्व सौंपा गया है।


उच्च शिक्षा के उप निदेशक दीपक कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर, माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक अब्दुस सलाम अंसारी को पश्चिम चंपारण, प्राथमिक शिक्षा की उप निदेशक उर्मिला कुमारी को मधुबनी, और प्राथमिक शिक्षा के उप निदेशक नीरज कुमार को शेखपुरा एवं जमुई का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा, प्राथमिक शिक्षा के उप निदेशक संजय कुमार चौधरी को पूर्वी चंपारण, माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक नरेंद्र कुमार को कटिहार एवं पूर्णिया, उच्च शिक्षा के उप निदेशक दिवेश कुमार चौधरी को किशनगंज एवं अररिया तथा माध्यमिक शिक्षा के उप निदेशक अमर भूषण को सुपौल एवं सहरसा जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।


यह तैनाती राज्य भर के शिक्षकों के बीच पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। शिक्षा विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ई-शिक्षाकोष पोर्टल, जो शिक्षकों के सेवा संबंधी मामलों के निपटारे का एक डिजिटल मंच है, अब और अधिक सशक्त रूप में जिलास्तर पर काम करेगा। इससे न केवल शिकायतों के समाधान में तेजी आएगी, बल्कि शिक्षक समुदाय और प्रशासन के बीच विश्वास भी बढ़ेगा।