Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
29-Sep-2025 02:32 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Police News: बिहार के भागलपुर जिले में शाहकुंड थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक जयनाथ शरण को गंभीर अनियमितताओं के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शनिवार को जारी आदेश के अनुसार, उन्हें पुलिस केंद्र, भागलपुर में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
बांका के अमरपुर निवासी व्यापारी मोहम्मद एजाज ने थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनसे जबरन 10,000 वसूले गए और पैसे नहीं देने पर झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया। भागलपुर के सिटी एसपी द्वारा की गई जांच में यह आरोप सत्य पाए गए। जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि थानाध्यक्ष ने भूसा कारोबार से जुड़ी लेन-देन में गड़बड़ी की थी।
इसके अलावा, 24 जून 2025 को आईजी कार्यालय द्वारा सभी थानों को वारंट रजिस्टर का मिलान कराने का आदेश दिया गया था। लेकिन शाहकुंड थानाध्यक्ष जयनाथ शरण स्वयं अनुपस्थित रहे, जिससे यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अभियोजन शाखा द्वारा दी गई लंबित वारंट की सूची थाना अभिलेखों से मेल नहीं खा रही थी, जिसे आदेश का उल्लंघन माना गया।
इसी अवधि में स्थानांतरित पुलिस उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने मालखाना प्रभार सौंपने का अनुरोध किया था, लेकिन जयनाथ शरण ने न तो स्वयं प्रभार लिया, न ही किसी अन्य को दिलवाया। जबकि मुख्यालय के आदेशानुसार, मालखाना प्रभार लेना थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी होती है। इस कारण महीनों तक मालखाना प्रभार अधर में लटका रहा।
सिटी एसपी ने जयनाथ शरण की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी। आईजी कार्यालय द्वारा की गई जांच में यह स्पष्ट पाया गया कि उनके आचरण में सुधार की कोई संभावना नहीं है। इसी आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उन्हें केवल सामान्य जीवन यापन भत्ता दिया जाएगा।