युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
15-May-2020 01:24 PM
KAIMUR: प्रवासी मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। बिहार के बाहर फंसे मजदूर किसी भी कीमत पर घर पहुंचाना चाह रहे हैं। लेकिन मजदूरों की यहीं कोशिश भारी पड़ गयी। बोलेरो मे भर कर सूरत से चले मजदूर घर के पास पहुंच कर हादसे का शिकार हो गये। सड़क हादसे में बोलेरो में सवार एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि कई मजदूर घायल हैं।
कैमूर जिले के कुदरा थाना से एक किलोमीटर पश्चिम जीटी रोड पर होटल के पास खड़े कंटेनर में प्रवासी मजदूरों से भरी बोलेरो टकरा गयी। हादसे में बोलेरो में सवार एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को कुदरा पीएचसी में प्राथमिक उपचार करा कर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि सूरत से बिहार के औरंगाबाद के लिए 15 प्रवासी मजदूरों से भरी मजदूर चली थी। मजदूरों ने बताया कि सूरत से गाड़ी बुक कर 15 लोग बोलेरो में सवार होकर हम लोग औरंगाबाद जिला जा रहे थे। उसी दौरान नींद आने के कारण खड़े कंटेनर में बोलेरो टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है 2 लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल भेजा गया है ।
कुदरा थाना के एएसआई जमील खान ने बताया एक्सीडेंट की सूचना पर हम लोग पहुंचे हैं। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है फंसे लोगों को बाहर निकलवा कर अस्पताल भेजा गया है। एनएचआई की टीमें आई है रास्ते खाली कराए जा रहे हैं ।