ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!

Home / bihar / खेलते-खेलते बुझ गईं दो नन्हीं जिंदगियां: पोखर में डूबने से सुपौल में दो...

खेलते-खेलते बुझ गईं दो नन्हीं जिंदगियां: पोखर में डूबने से सुपौल में दो बच्चियों की मौत

सुपौल के सीतापुर गांव में खेलते समय पोखर में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

13-Jan-2026 07:51 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL:- सुपौल जिले के करजाईन थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव में मंगलवार का दिन पूरे गांव के लिए कभी न भूल पाने वाला गम छोड़ गया। मासूम हंसी और खेल-कूद से गूंजने वाला मोहल्ला अचानक चीख-पुकार और मातमी सन्नाटे में बदल गया, जब घर के सामने खेल रही दो नन्हीं बच्चियां फिसलकर पोखर में डूब गईं और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। 


मृत बच्चियों की पहचान सीतापुर निवासी सुरेश मेहता की 11 वर्षीय पुत्री प्रीति प्रिया और राजेश कुमार मेहता की 9 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों सहेलियां रोज की तरह अपने घर के सामने स्थित पोखर के किनारे खेल रही थीं। खेल-खेल में अचानक उनका पैर फिसला और दोनों एक-दूसरे को संभाल भी नहीं पाईं। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समा गईं। कुछ देर तक किसी को इस अनहोनी का अंदाजा नहीं हुआ। 


जब आसपास के लोगों ने बच्चियों को नहीं देखा तो खोजबीन शुरू हुई। पोखर के पास पहुंचते ही ग्रामीणों को आशंका हुई और पानी में तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को पोखर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों बच्चियां पानी में दम तोड़ चुकी थीं। आनन-फानन में ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों को रेफरल अस्पताल राघोपुर ले जाया गया,जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजीव द्विवेदी ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


अस्पताल परिसर में जैसे ही यह खबर मिली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां की चीत्कार और पिता की बेबसी ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। घटना की सूचना मिलते ही करजाईन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। एक ही मोहल्ले की दो मासूम बच्चियों की असमय मौत से पूरे सीतापुर गांव में मातम पसरा हुआ है। हर घर में शोक का माहौल है,लोग स्तब्ध हैं और इस हादसे को लेकर गहरी संवेदना जता रहे हैं। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में खुले पोखरों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर गया है।