Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत
25-Jan-2021 08:24 AM
PATNA : बिजली कंपनी ने अगर आपके घर में भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दिया है तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। स्मार्ट प्रीपेड मीटर में अगर रिचार्ज खत्म होने से पहले आपने बैलेंस नहीं डाला तो आपकी जेब ढीली हो सकती है. बिजली उपभोक्ताओं को समय रहते अब अपना स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज कराना होगा वरना डिस्कनेक्शन होने पर आपको फिर से कनेक्शन के लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे.
हालांकि बिजली विभाग में अभी यह तय नहीं किया है कि रि कनेक्शन के लिए उपभोक्ता को कितना पैसा देना होगा. यह शुल्क बिहार विद्युत विनियामक आयोग तय करेगा. बिजली कंपनी की तरफ से 1 अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू होंगी और आयोग को कंपनी ने जो प्रस्ताव दिया है उसमें फ्री कनेक्शन चार्ज भी शामिल है. अधिकारियों के अनुसार प्रीपेड मीटर में खपत के अनुसार हर रोज पैसे की कटौती होती है. बिहार बिजली स्मार्ट मीटर एप के माध्यम से उपभोक्ता अपने मोबाइल में इसकी जानकारी दे सकते हैं. खपत के आधार पर उपभोक्ता को 7 दिन पहले मीटर रिचार्ज कराने की पहली नोटिस दी जाएगी और अगर इस स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बैलेंस खत्म हो गया तो दूसरी नोटिस जाएगी. राशि खत्म होने के बाद अगर 24 घंटे के अंदर रिचार्ज नहीं कराया गया तो बिजली की सुविधा समाप्त कर दी जाएगी.
इसके बाद तीसरी नोटिस में उपभोक्ता को डिस्कनेक्शन के बारे में जानकारी दी जाएगी और उसके बाद री कनेक्शन चार्ज लिया जाएगा. मौजूदा मीटर में अगर बिजली बिल का भुगतान होने में देरी होती है तो डिस्कनेक्शन किया जाता है और उसके लिए जुर्माने का प्रावधान है. फिलहाल पुराने मीटर में अगर डिस्कनेक्शन होता है तो उसे रिकनेक्ट करने के लिए 118 रुपये का शुल्क लिया जाता है और रसीद कटवाने के बाद बिजली बिल के भुगतान के साथ ही उनका कनेक्शन स्टार्ट होता है.