ब्रेकिंग न्यूज़

पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड

Home / bihar / sitamarhi-news / सीतामढ़ी में वेल्डिंग कर रहे सूडानी युवक को बजरंग दल ने पकड़ा, 10...

सीतामढ़ी में वेल्डिंग कर रहे सूडानी युवक को बजरंग दल ने पकड़ा, 10 साल से भारत में रहने का दावा

वेल्डिंग दुकान पर मजदूरी करने वाला विदेशी युवक जब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगा तब लोगों को शक हुआ। युवक ने खुद को सूडान का नागरिक बताया और कहा कि वह पिछले 10 साल से भारत में रह रहा है। लेकिन उसके पास पासपोर्ट नहीं है।

18-Jun-2025 08:51 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र में एक विदेशी नागरिक को लेकर स्थानीय लोगों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक वेल्डिंग दुकान पर काम कर रहे युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। युवक न सिर्फ विदेशी जैसा दिख रहा था। वह अंग्रेजी में फर्राटेदार बातचीत कर रहा था, जिससे आसपास के लोगों को उस पर शक हुआ।


मामला सिगियाही रोड स्थित एक वेल्डिंग दुकान की है। जहां वेल्डिंग दुकान पर काम कर रहा एक मजदूर जब अंग्रेजी में फर्राटेदार बोलने लगा तब वहां से गुजर रहे लोगों को उस पर शक हुआ। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और युवक को मौके पर पकड़कर पुपरी पुलिस थाना के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक ने स्वयं को सूडान (Sudan) का नागरिक बताया और कहा कि वह पिछले 10 वर्षों से भारत में रह रहा है।


विदेशी युवक ने पुलिस को बताया कि वह बेंगलुरु में अपने परिवार के साथ रहता है और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है। सीतामढ़ी कैसे और क्यों आया, इस बारे में पूछे जाने पर वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। जब उससे पासपोर्ट और अन्य वैध दस्तावेज दिखाने को कहा गया, तो उसने कहा कि हरलाखी में किसी ने उसका पासपोर्ट ले लिया है और वह अब उसके पास नहीं है।


फिलहाल युवक को पुलिस हिरासत में लिया गया है, और मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई है। युवक की पहचान, भारत में उसके रहने की वैधता, और उसके आने का उद्देश्य व अन्य बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर विदेशी नागरिक अधिनियम (Foreigners Act) के तहत भी कार्रवाई संभव है, यदि युवक के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए जाते हैं।


विदेशी युवक की संदिग्ध मौजूदगी और उसके दस्तावेज न होने से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो।