पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
22-Jun-2025 03:28 PM
By First Bihar
Road Accident: बिहार के सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र के उखड़ा गांव के 25 वर्षीय युवक विक्रांत तिवारी उर्फ बिक्की तिवारी की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दुखद सड़क हादसे में मौत हो गई है। विक्रांत दिल्ली में बिजनेस के सिलसिले में गए थे और वहां से वापस मुजफ्फरपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उनके साथ कार में सवार चार अन्य लोग भी थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह हादसा शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करैल थाना क्षेत्र में हुआ, जब विक्रांत की कार एक ट्रक से टकरा गई। विक्रांत सुधीर तिवारी के पुत्र थे, चार दिन पहले मुजफ्फरपुर के चार अन्य साथियों के साथ कार से दिल्ली गए थे। वापसी के दौरान उनकी कार की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में विक्रांत और कार चालक अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तत्काल दो लोगों की जान चली गई।
हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत सेफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
विक्रांत के बड़े भाई अमन तिवारी ने बताया कि विक्रांत का शव रविवार देर शाम तक उनके घर उखड़ा गांव लाया जाएगा। विक्रांत स्टील वर्क डिजाइन का काम करते थे और अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके अचानक चले जाने से परिवार और गांव में गम का माहौल है। इस घटना ने न केवल उनके परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि स्थानीय समुदाय में भी सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।