ब्रेकिंग न्यूज़

Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल

Home / bihar / शिवहर में दो बाइक की टक्कर में पैक्स अध्यक्ष की दर्दनाक मौत, एक...

शिवहर में दो बाइक की टक्कर में पैक्स अध्यक्ष की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक

शिवहर जिले में फतहपुर पीएचसी के पास सड़क हादसे में श्यामपुर पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

24-Sep-2025 09:23 PM

By First Bihar

SHEOHAR: शिवहर जिले के फतहपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पीएचसी के पास भीषण सड़क हादसे में श्यामपुर के पैक्स अध्यक्ष की दर्दनाक मौत हो गयी है. जिससे पूरे इलाके हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि डुमरी कटसरी प्रखंड के श्यामपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह शिवहर से अपने घर श्यामपुर लौट रहे थे. तभी मथुरापुर गांव निवासी मदन दास अपनी बाइक से शिवहर की ओर जा रहे थे. फतहपुर पीएचसी के पास दोनों की बाइक में सीधी टक्कर हो गयी।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को तुरंत सदर अस्पताल शिवहर लाया गया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह को मृत घोषित कर दिया. दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल मदन दास को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. अचानक हुई इस दुर्घटना से श्यामपुर पंचायत समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। 


ग्रामीणों का कहना है कि अशोक सिंह सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रिय रहते थे और किसानों की समस्याओं को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाते थे। उनकी असामयिक मौत से पंचायत के लोग सदमे में हैं. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दुखद घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।वही पैक्स अध्यक्ष संघ के जिलाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने उनके मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

शिवहर, समीर कुमार झा