ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / bihar / बिहार में शराबी का पुलिस को चैलेंज: चाहे जितने बार गिरफ्तार कर...

बिहार में शराबी का पुलिस को चैलेंज: चाहे जितने बार गिरफ्तार कर लो शराब नहीं छोड़ेंगे, जहां मिलेगा वहीं पियेंगे

30-Nov-2022 06:50 AM

NAWADA : बिहार में पुलिस ने शराब के नशे में चूर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. हाथकड़ी लगाकर उसे उत्पाद विभाग के थाने में लाया गया. लेकिन उत्पाद विभाग की टीम के सामने ही गिरफ्तार युवक ने चैलेंज दे दिया. चाहे कुछ भी हो जाए शराब तो पियेंगे ही.  गिरफ्तार युवक ने कहा- शराब नहीं छोड़ेंगे, जहां मिलेगा वहां पिएंगे, चाहे जितना बार जेल जाना पड़े.


मजदूरी करते है, शरीर का दर्द मिटाने के लिए पैग चाहिये

उत्पाद विभाग की टीम ने शराब पीने के आरोप में जिस युवक को गिरफ्तार किया है उसका नाम जनता मांझी है. जनता मांझी ने कैमरे के सामने कहा-पूरा दिन मजदूरी करते हैं. माथे पर भारी भारी सामान लेकर दो तल्ला-तीन तल्ला पर पूरा दिन चढ़ते और उतरते हैं. शाम होते होते पूरा शरीर थक कर चूर हो जाता है. अब थकान उतारने के लिए एक-दो पैग चाहिये ही. पुलिस को जो करना है कर ले, गिरफ्तार कर ले. लेकिन हमको पैग चाहिये. हम पियेंगे ही.  


नवादा उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब पीने औऱ बेचने के आरोप में एक महिला समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए लोगों में ज्यादा शराब पीने के जुर्म में पकड़े गये हैं. वहीं कुछ शराब के साथ भी गिरफ्तार हुए हैं. उसी दौरान एक शराब पीने वाले ने पुलिस के सामने अपने दिल की बात कह दी. 

उस युवक का नाम जनता मांझी है औऱ वह मजदूरी का काम करता है. जनता मांझी से जब ये पूछा गया कि उसे शराब कहां से मिलती है तो उसने कहा कि जहां जाइये वहां शराब मिल जायेगा. कहां शराब नहीं बिक रही है. हर जगह शराब उपलब्ध हो जाता है औऱ कहीं पर भी जाकर शराब पी लेते हैं.