BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
28-Jan-2020 09:02 AM
JAHANABAD: भड़काऊ भाषण देने वाले जेएनयू के छात्र शरजील इमाम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. शरजील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिकंजा कस लिया है. पुलिस ने शरजील के पैतृक आवास जहानाबाद में छापा मारकर उसके भाई को हिरासत में लिया है.
पुलिस ने शरजील के जहानाबाद स्थित पैतृक घर पर छापा मारा और वहां से शरजील के छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है. शरजील के भाई के अलावा पुलिस ने एक और शख्स को कस्टडी में लिया है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
ख़बरों के मुताबिक शरजील फ्लाइट से पटना पहुंचा था. पटना पहुंचकर उसने कई जगहों का मुआयना भी किया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक छापेमारी की ख़बर मिलने के बाद शरजील अंडरग्राउंड हो गया. जांच में पता चला है कि शरजील इमाम ने एक ही रात में अपने कई ठिकाने बदल लिये. पटना से लेकर जहानाबाद तक वो पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा. आपको बता दें कि शरजील इमाम के खिलाफ असम, दिल्ली और यूपी के अलीगढ़ में केस दर्ज किया गया है. इन सभी राज्यों की पुलिस शरजील को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.