प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम
13-Mar-2026 11:08 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले से चाकूबाजी का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के दौरान कहासुनी बढ़ गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक व्यक्ति को चाकू लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मढ़ौरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मढ़ौरा भेजा।
अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा-1 ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद मढ़ौरा थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। मामले की जांच के दौरान मढ़ौरा थाना पुलिस ने घटना से जुड़े दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और चाकूबाजी की घटना कैसे हुई।