ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / bihar / सांसद के बॉडीगार्ड की पिस्टल छीन ली, बाढ़ में बदमाशों की दबंगई

सांसद के बॉडीगार्ड की पिस्टल छीन ली, बाढ़ में बदमाशों की दबंगई

27-Apr-2021 08:27 AM

PATNA : बॉडीगार्ड का काम खास लोगों को सुरक्षा देना होता है। इसके लिए बॉडीगार्ड को हथियार भी दिया जाता है लेकिन बिहार में एक सांसद के बॉडीगार्ड की पिस्टल बदमाशों ने छीन ली। जी हां, नालंदा सांसद के बॉडीगार्ड का पिस्टल एक बदमाश ने छिन लिया। घटना बाढ़ इलाके में हुई। इसकी सूचना के बाद पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे मे छीने गए पिस्टल को बरामद कर लिया। 


हालांकि जिस बदमाश ने पिस्टल छीनी उसकी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया सांसद के बॉडीगार्ड धनंजय कुमार का कहना है कि उसके किसी क रिश्तेदार की मौत हो गई थी। उसी के में शामिल होने के लिए वह बाढ़ के मुक्तिधाम सिविल ड्रेस में अपने पिस्टल के साथ आया था। इसी बीच एक व्यक्ति से किसी बात को इस लेकर तू तू मैं मैं हो गई। जिसके बाद बदमाश ने धनंजय का पिस्टल छिन लिया और मौके से फरार हो गया।


हालांकि बॉडीगार्ड ने कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया लेकिन उसका कोई अतापता नहीं चला। जिसके बाद घटना की सूचना धनंजय ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बाढ़ के थानेदार संजीत कुमार खुद उमानाथ घाट के समीप पहुंचे। घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मौके पर लोगों से बातचीत के बाद थानाध्यक्ष ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कई परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगे। इसी बीच आरोपी के घर से पिस्टल बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।