BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
09-Jan-2026 02:51 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को गाली और धमकी देना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे मुंगेर जेल भेज दिया गया।
बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को गाली देने वाले युवक की पहचान मुंगेर जिले के हरपुर थाना क्षेत्र के शिशुआ गांव निवासी उचित यादव के 23 वर्षीय पुत्र शरद यादव के रूप में हुई है। शरद यादव पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ गाली-गलौज और धमकी देने एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है।
आरोपी शरद यादव ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था, जिसके बाद गाली-गलौज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी शरद यादव के खिलाफ हरपुर थाने में सनहा दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस उसकी छानबीन में जुट गयी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी में लगी हुई थी। जब पुलिस की टीम उसके घर पर पहुंची तब वह पुलिस कर्मियों से ही हाथापाई करने लगा।
स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की अन्य टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद आरोपी शरद यादव को गिरफ्तार किया गया। उसे पहले थाने पर लाकर पूछताछ की गयी फिर मुंगेर जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि वह दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है, इलाके में धौंस जमाकर रंगदारी वसूला करता था। उसकी हरकतों से लोग परेशान रहते थे।
शरद यादव से हर कोई भय खाता था, लोग उससे इतना डरते थे कि पुलिस से शिकायत करने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाते थे लेकिन अब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसे मुंगेर जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। उसके जेल जाने से इलाके के लोगों ने भी राहत की सांस ली है।