ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / samastipur-news / BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की...

BIHAR: बारात जा रहे बाइक सवार को हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर में मातम का माहौल

दोनों मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के घेलाढ थाना क्षेत्र के रामनगर, वार्ड नंबर 13 के 18 वर्षीय राजा कुमार और 18 वर्षीय क्रिशन कुमार के रूप में हुई है। दोनों अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

16-Jun-2025 04:13 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बाइक से बारात जाने के दौरान हाईवा की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना सहरसा जिले के बैजनाथपुर-महेशखुट मुख्य मार्ग की है। दोनों मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के घेलाढ थाना क्षेत्र के रामनगर, वार्ड नंबर 13 के 18 वर्षीय राजा कुमार और 18 वर्षीय क्रिशन कुमार के रूप में हुई है। दोनों अपने परिवार का इकलौता बेटा था। 


दोनों की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक के बड़े चाचा पप्पू शर्मा के बेटे शिवजी कुमार का शादी रविवार की रात होनी थी। जिसके लिए उनके गांव से बारात सौरबाजार क्षेत्र के फारसाहा गांव जाना था। रविवार की रात दोनों चचेरे भाई बाईक पर सवार होकर बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक हाईवा ट्रक की चपेट में दोनों आ गए। 


जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों द्वारा उसे उठाकर नजदीक के लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सोमवार को सौरबाजार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सौरबाजार थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना के बाद हाईवे छोड़कर ट्रक चालक फरार है। 


दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा। इस घटना से मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। news imagenews image