BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन
25-Sep-2025 09:15 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दबंग मुखिया मनोरंजन गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। मुखिया के मर्डर की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया।
मृतक की पहचान करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी के रूप में हुई है। घटना उजियापुर थाना क्षेत्र के सातनपुर की है, जहां इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना के सभी बिन्दुओं की जांच शुरू की। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से बातचीत कर घटना के कारणों का पता लगा रही है।
यह घटना उस वक्त हुई जब मनोरंजन गिरी करिहारा पंचायत भवन के पास ही पुराने पानी टंकी के कमरे के बाहर बैठे हुए थे।रात के अंधेरे में अपराधी मौके पर पहुंचे और मुखिया पर अंधाधुन फायरिंग कर दी।मुखिया को कई गोली लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।कई इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। मुखिया के मर्डर की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया।
मृतक की पहचान करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी के रूप में हुई है। घटना उजियापुर थाना क्षेत्र के सातनपुर की है, जहां इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से गोली का कई खोखा बरामद किया है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।और घटना के सभी बिन्दुओं की जांच शुरू की। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि इलाके में आपसी वर्चस्व को लेकर ही मुखिया की हत्या की गई है।मृतक मुखिया पर भी हत्या के अलावे कई आपराधिक मामले चल रहे थे।पुलिस परिजनों से बातचीत कर घटना के सही कारणों का पता लगा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मुखिया मनोरंजन गिरी के गांव के ही एक युवक बिक्रम गिरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी थी जिसमे मुखिया को ही नामजद अभियुक्त बनाया गया था।तब से मनोरंजन गिरी पुलिस की नजर से फरार चल रहे थे।