ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / bihar / शहीद अमन कुमार सिंह के परिवार के सदस्य को नौकरी देगी बिहार सरकार,...

शहीद अमन कुमार सिंह के परिवार के सदस्य को नौकरी देगी बिहार सरकार, डिप्टी सीएम ने घर जाकर दिया 36 लाख का चेक

22-Jun-2020 08:54 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : भारत चीन सीमा के लद्दाख स्थित गलवान घाटी में शहीद हुए समस्तीपुर के लाल अमन कुमार सिंह के घर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पहुंचे।शहीद जवान के पैतृक गांव मोहिउद्दीन नगर के सुल्तानपुर पहुंचे डिप्टी सीएम ने परिजनों को 36 लाख का चेक सौंपा और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।


इस मौके पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से शहीद जवान के आश्रितों को 36 लाख रुपये का चेक दिया गया है। वहीं परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की घोषणा की गई है।शहीदों के शहादत की कोई कीमत नही हो सकती है ।ये तो बस परिवार को एक छोटी मदद है।


डिप्टी सीएम ने कहा कि हमें बिहार रेजिमेंट पर गर्व है । उन्होनें कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है ,लेकिन हमारे जवान दुश्मन को मारते- मारते शहीद हुए है । चीन की तरफ से अब तक कितने जवान मरे है इसका ठीक ठीक आंकलन नही है ।लेकिन सूत्र बताते है कि चीन के भी 40 से ज्यादा जवान मरे है । भारत मे जो सैनिक दुश्मन से लड़ते-लड़ते जो सैनिक अपना प्राण न्योछावर कर देते हैं उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाता है ।उन्हें सम्मान के साथ उनके घर पहुंचाते है ।उनका अंतिम संस्कार करते है ।लेकिन चीन ऐसा मुल्क है जो अपने मरने वालों जवानों को छुपा देता है। 


शहीद अमन के पिता सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि हमें अपने जवानों पर गर्व है कि एक -एक जवानों ने चीन के पांच पांच जवानों को मार गिराया । प्रधानमंत्री भी सेना के हौसले को बुलंद कर रहे है । हमारे जवान दुश्मनों को मारते मारते शहीद हुए है ।ऐसे में वो भी उनके लिए कुछ भी करने को तैयार है ।