ब्रेकिंग न्यूज़

lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!

Home / bihar / Road Accident: तेज रफ्तार ऑटो डिवाइडर से टकराया, मासूम बच्ची की मौत;...

Road Accident: तेज रफ्तार ऑटो डिवाइडर से टकराया, मासूम बच्ची की मौत; कई घायल

Road Accident: बिहार के सहरसा जिले से एक दर्दनाक हादसा की घटना सामने आया है, जहां बिहरा थाना क्षेत्र के रहूआ चौक के पास यात्रियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।

21-Nov-2025 12:27 PM

By RITESH HUNNY

Road Accident: बिहार के सहरसा जिले से एक दर्दनाक हादसा की घटना सामने आया है, जहां बिहरा थाना क्षेत्र के रहूआ चौक के पास यात्रियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार आठ लोगों में से 7 साल की बच्ची अदिति कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृत बच्ची सहरसा सदर थाना क्षेत्र के लवली आनंद पथ निवासी कौशल कुमार की पुत्री थी। 


वहीं, हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं। घायलों में निशिकांत झा (34), आभा झा (42), उर्मिला देवी (62), मुन्ना झा (55), नेहा झा (26), अनुराग कुमार (3) और आराध्या कुमारी (9) शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।


मृत बच्ची के फूफा महेश कुमार झा ने बताया कि पूरा परिवार नवहट्टा थाना क्षेत्र के हाटी बराही में आयोजित श्रद्धा-क्रम कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। ऑटो की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटी बच्ची अदिति को मृत घोषित कर दिया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में मातम पसरा हुआ है।


इस घटना पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक बच्ची की दुखद मौत हुई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार हादसे का प्रमुख कारण प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस मार्ग पर कई बार हादसे हो चुके हैं, इसलिए प्रशासन को स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।