बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
27-Nov-2025 04:20 PM
By First Bihar
SAHARSA: सहरसा जिले के बटरहा वार्ड नंबर 36 में एक रिटायर्ड टीचर की 79 वर्षीय पत्नी आशा झा से दो अज्ञात युवकों ने करीब 3 लाख रुपये का सोना ठग लिया। घटना गुरुवार की है, जब युवक बाबा रामदेव का उत्पाद बेचने का बहाना बनाकर उनके घर पहुंचे थे।
आशा झा ने पुलिस को बताया कि घर के अन्य सदस्य ड्यूटी पर चले गए थे, जिसके बाद वह अकेली थीं। इसी दौरान दो युवक उनके दरवाजे पर आए और खुद को पतंजलि उत्पादों का विक्रेता बताया। उन्होंने एक कैटलॉग दिखाते हुए कहा कि वे फिलहाल केवल उत्पाद दिखा रहे हैं और रविवार को सामान लेकर आएंगे।
युवकों की मीठी बातों में आकर आशा झा ने उन्हें घर में बैठाया। कुछ देर बाद, उन्होंने महिला से सोने की अंगूठी और चेन को दो मिनट में साफ करके चमकाने की बात कही। जब महिला ने अपने दो भर की सोने की चेन और एक अंगूठी उन्हें दी, तो दोनों युवक उसे लेकर मौके से फरार हो गए।
पीड़िता के अनुसार, चोरी की गई सोने की चेन का वजन दो भर था, जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। वहीं, अंगूठी चार आने की थी, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। कुल मिलाकर करीब 3 लाख रुपये का सोना ठग लिया गया।आशा झा ने बताया कि एक युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष थी, जबकि दूसरे की उम्र 26–27 वर्ष के बीच थी।
दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद उसी बाइक से फरार हुए।घटना की सूचना मिलने पर मोहल्ले वालों ने पुलिस को जानकारी दी। सदर थाना अंतर्गत टीओपी-2 प्रभारी सनोज वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीओपी-2 के प्रभारी सनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है और पीड़िता के आवेदन के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।