ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / bihar / Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दो...

Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दो दोस्तों की मौके पर मौत

Road Accident: बिहार के सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है.

20-Jun-2025 02:19 PM

By RITESH HUNNY

Road Accident: बिहार के सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा स्टेट हाईवे 17 के मुरली मोड़ से लगभग 200 मीटर पीछे हुआ है। मृतकों की पहचान बघवा निवासी संजीव कुमार यादव के 19 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार और नरेश यादव के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवकों की गहरी दोस्ती थी और वे अक्सर साथ-साथ ही चलते थे।


जानकारी के अनुसार, रोशन अपनी बाइक से अपने दोस्त सोनू को लेकर बलुआहा बाजार घरेलू कार्यों के लिए गया था। वापसी के दौरान बाइक की टक्कर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से हो गई, जिससे दोनों युवकों को गंभीर सिर में चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस हादसे ने दोनों परिवारों में मातमी सन्नाटा फैला दिया है और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।


जलई थानाध्यक्ष ममता कुमारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों को आवेदन मिलने पर आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस घटना से क्षेत्रवासियों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और लोगों ने सड़क हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।