ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन

Home / bihar / रूपेश सिंह के हत्या के आरोपी को आर्म्स एक्ट में जेल, पटना पुलिस...

रूपेश सिंह के हत्या के आरोपी को आर्म्स एक्ट में जेल, पटना पुलिस ने रिमांड पर नहीं लिया

05-Feb-2021 12:15 PM

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड में पकड़े गए ऋतुराज को पटना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया है. पटना पुलिस ने यह दावा किया था कि रूपेश सिंह की हत्या ऋतुराज ने की थी और एसएसपी की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ऋतुराज ने भी मीडिया के सामने इसका कबूलनामा किया था, लेकिन अब इस मामले में पुलिस ने ऋतुराज को राम कृष्णा नगर थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले के अंदर जेल भेज दिया है.

राम कृष्णा नगर थाने में जो मामला दर्ज किया गया है उसके मुताबिक ऋतुराज के खेमनीचक स्थित घर में छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो ऋतुराज के पास से एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए. इस मामले को लेकर राम कृष्णा नगर थाना के अंदर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया था पटा पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि रूपेश सिंह की हत्या ऋतुराज ने ही की. ऋतुराज के ऊपर सबसे पहले आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में उसे जेल भेज दिया गया है.

हालांकि पुलिस ने अभी ऋतुराज को रिमांड पर नहीं लिया है, लेकिन माना जा रहा है कि बहुत जल्द ऋतुराज के खिलाफ दूसरे मामले भी दर्ज कर सकती है, लेकिन पटना के एसएसपी ने जिस बड़े तामझाम के साथ 2 दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की और रुपेश हत्याकांड का खुलासा किए जाने का दावा किया, उसके बावजूद जिस तरह से  ऋतुराज को आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया और उसे रिमांड पर लेने की पहल शुरुआत में नहीं की गई इसके बाद कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

 रामकृष्णा नगर थानेदार राम शंकर सिंह के स्वलिखत बयान के आधार पर रितुराज के खिलाफ आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज किया गया है. जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और फिर उसे न्यायिक हिरासत में फुलवारी जेल भेज दिया गया. पुलिस के समक्ष उसने बयान दिया कि रूपेश सिह हत्याकांड में एनएमसीएच डोमटोली के पवन कुमार और नून का चौराहा का मो. बौआ और एक अन्य इस घटना में शामिल था.