बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
12-May-2025 12:10 PM
By RANJAN KUMAR
Rohtas Road Accident: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्क बलिया गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति हादसे में बाल-बाल बच गया। मृतका की पहचान रोहतास के दारेखाप, राजपुर निवासी सुशीला देवी के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनिल कुमार अपनी पत्नी सुशीला देवी को बाइक से लेकर राजपुर से डेहरी ऑन सोन जा रहे थे। जैसे ही वे तुर्क बलिया के पास पहुंचे, एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल कुमार को मामूली चोटें आईं।
मृतिका के पति अनिल कुमार ने बताया कि हम दोनों राजपुर से एक जरूरी काम के सिलसिले में डेहरी जा रहे थे। मैं बाइक चला रहा था और सुशीला पीछे बैठी थीं। अचानक तेज रफ्तार कार ने सामने से आकर हमारी बाइक को टक्कर मार दी। जब तक कुछ समझ पाते, सुशीला सड़क पर गिर चुकी थी और उसे बचाया नहीं जा सका। यह सब कुछ पल भर में हो गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोक लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कार चालक से पूछताछ की जा रही है। सुशीला देवी की मौत से परिवार और गांव में मातम का माहौल है।