ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / bihar / चाहे लाख दो गाली, तेजस्वी के लिए ही बजेगी ताली, छोटे भाई के...

चाहे लाख दो गाली, तेजस्वी के लिए ही बजेगी ताली, छोटे भाई के समर्थन में बोलीं रोहिणी आचार्या

नीतीश कुमार के भाषण से व्यथित होकर रोहिणी आचार्या का सुर बदल गया है। तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा कि चाहे लाख गाली दो, ताली तो भाई तेजस्वी के लिए ही बजेगी। यह बयान परिवारिक कलह को खत्म करने का संकेत माना जा रहा है।

27-Sep-2025 10:11 PM

By First Bihar

PATNA: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव और पूरे मायका परिवार से नाराज़ चल रही रोहिणी आचार्या का सुर अचानक बदल गया। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक भाषण ने उनका टोन पूरी तरह बदल दिया। रोहिणी ने साफ तौर पर कह दिया है कि चाहे लाख गाली दो, तेजस्वी के लिए ही बजेगी ताली।


करीब दस दिनों से चल रहे पारिवारिक कलह के बीच रोहिणी आचार्या का यह बयान छोटे भाई तेजस्वी यादव के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। दरअसल, तेजस्वी की यात्रा के दौरान बस में उनकी सीट पर सांसद संजय यादव के बैठने से शुरू हुआ विवाद परिवार और पार्टी तक फैल गया था। नाराज़ होकर रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लालू, तेजस्वी और आरजेडी को अनफॉलो तक कर दिया था।


हालांकि, शुक्रवार को तेजस्वी यादव ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि “दीदी ने मुझे पाला-पोसा है, बड़ा किया है और पापा को किडनी भी दी है।” तेजस्वी के इस भावुक बयान के बाद रोहिणी आचार्या का ट्वीट यह संकेत देता है कि भाई-बहन के रिश्ते में किसी तरह का दरार नहीं है। शनिवार को किए ट्वीट में रोहिणी ने नीतीश कुमार के भाषण का एक अंश शेयर करते हुए लिखा कि निश्चित हार की बौखलाहट में "अंकल" के मुंह से हमेशा निम्न स्तर की भाषा निकलती है। उन्होंने कहा कि हर गंदी बोली का जवाब बिहार की जनता देने को तैयार है। अंत में रोहिणी ने कहा कि चाहे लाख दो गाली, बिहार में इस बार सिर्फ और सिर्फ भाई तेजस्वी के लिए ही बजेगी ताली।


इस विवाद में लालू के बड़े लाल तेज प्रताप भी रोहिणी बहन के समर्थन में उतर आए। कहा कि बहन का अपमान वो बर्दाश्त नहीं करेंगे। बहन का अपमान करने वालों पर उनका सुदर्शन चक्र चलेगा। बता दें कि तेज प्रताप पहले ही परिवार और पार्टी से बाहर हो चुके हैं और उन्होंने अपनी एक अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल बना ली है जिसका सिंबल ब्लैकबोर्ड भी मिल चुका है। तेजप्रताप अब पूरी तरह चुनाव अभियान में लगे हुए हैं।