ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Home / bihar / Road Accident: बेगूसराय में ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, चालक की मौत

Road Accident: बेगूसराय में ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, चालक की मौत

Road Accident: बेगूसराय के पनसल्ला ढाला के पास ट्रक और पिकअप की टक्कर में चालक मोहम्मद नौशाद की मौत हो गई है। शव निकालने में घंटों लगे, ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू।

14-Jun-2025 12:15 PM

By First Bihar

Road Accident: बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र में शनिवार को पनसल्ला ढाला के पास एक ट्रक और पिकअप वाहन की भीषण टक्कर में पिकअप चालक मोहम्मद नौशाद की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक का शव वाहन में फंस गया। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला ढाला के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक मोहम्मद नौशाद (समस्तीपुर जिला निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव पिकअप के मलबे में बुरी तरह फंस गया था।


इस घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पिकअप को काटकर कई घंटों की मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।


प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उधर मोहम्मद नौशाद की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


रिपोर्ट: हरेराम दास, बेगूसराय