बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!
12-Apr-2022 10:00 AM
PATNA : बेउर जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें अब और ज्यादा बढ़ने वाली हैं। अनंत सिंह के पास से बेउर जेल में मोबाइल फोन बरामद होने के बाद उनकी परेशानी अब बढ़नी शुरू हो गई हैं। जेल में गलत तरीकों की गतिविधियों और जेल मैनुअल के उल्लंघन के मामले में आरोपी अनंत सिंह को अब दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन की ओर से विधायक को भागलपुर केंद्रीय कारा भेजने की कार्रवाई अंतिम चरणों में है। इनके साथ ही सात अन्य कैदियों को भी भागलपुर जेल भेजने का प्रस्ताव है। दरअसल, कारा विभाग बिहार के अलग-अलग जेलों में बंद तकरीबन 125 कैदियों की लिस्ट तैयार कर चुका है जिन्हें जिले से बाहर किसी दूसरे जेल में भेजा जाएगा।
बताते चलें कि पिछले सप्ताह बेउर जेल में जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में जेल के डिविजन वार्ड में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह के कमरे में रखे बैग से मोबाइल मिलने को प्रशासन की ओर से गंभीरता से लिया जा रहा है। एक ओर पटना पुलिस की ओर से इस मोबाइल में लगे सिम कार्ड का सीडीआर निकालकर जांच शुरू कर दी गई है वहीं प्रशासन की ओर से भी इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस यह तय नहीं कर पा रही है कि बरामद मोबाइल का उपयोग अनंत सिंह ही कर रहे थे या कोई और।
गौरतलब है कि जेल से मोबाइल बरामद होने के मामले में कक्षपाल अरुण मिस्त्री को निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद बेऊर जेल अधीक्षक ने इसकी रिपोर्ट पटना डीएम को सौंपी थी। मोकामा विधायक अनंत सिंह के पास से जो मोबाईल बरामद किया गया उसके सीडीआर की जब जांच की गयी तब पता चला कि जेल में बंद अनंत सिंह की कई लोगों से बातचीत हो रही थी। फिलहाल पुलिस उन सभी की लिस्ट को खंगालने में जुटी है।