युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
11-Dec-2019 10:40 AM
By Ganesh Samrat
PATNA: लोकसभा से नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के खिलाफ आरजेडी सड़क पर उतर गई है. नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी के खिलाफ आरजेडी धरना-प्रदर्शन कर रही है. आरजेडी के इस धरने को महागठबंधन में शामिल पार्टियों ने भी समर्थन दिया है.
गांधी मैदान के गेट संख्या 12 पर महागठबंधन के नेता धरना दे रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत कई नेता धरने पर बैठ गये हैं. धरना दे रहे नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. तेजस्वी यादव ने लोकसभा से नागरिकता संशोधन बिल के पास होने पर कड़ी आपत्ति जताई है.
वहीं नागरिकता संशोधन बिल को जेडीयू का समर्थन मिलने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार की करतूत पर गांधी जी और लोहिया जी की आत्मा रो रही है. उन्होंने कहा कि जो देश को तोड़ना चाहते हैं, जो देश में जहर फैलाना चाहते हैं उनके खिलाफ मजबूती से लड़ने की जरूरत है. नीतीश कुमार पर अटैक करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पलटीमार हैं. बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि आज देश को और संविधान को बचाने की जरूरत है.