BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल
25-Jan-2026 05:40 PM
By FIRST BIHAR
Republic Day 2026: राज्य के कुल 11 ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय परेड में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। विभाग द्वारा इनका चयन राज्य में स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्य (एलएसडीजी) पर बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर किया गया है।
राष्ट्रीय परेड में शामिल होने के लिए पंचायत जनप्रतिनिधि, इनके पति/पत्नी व विभाग से एक नोडल और दो सह नोडल पदाधिकारी सहित कुल 25 लोगों की टीम नई दिल्ली पहुंच गई है। विशिष्ट अतिथि के रूप में 5 महिला ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। जो दर्शाता है कि महिला जनप्रतिनिधियों के कुशल नेतृत्व में राज्य की ग्राम पंचायतें विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है।
पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रदत्त सतत विकास लक्ष्य –2030 को प्राप्त करने के लिए राज्य की पंचायतें पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित 9 स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) में से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार लक्ष्य का चयन कर योजना निर्माण कर रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगतिशील सोच के कारण आज राज्य की 50 फीसदी से अधिक ग्राम पंचायतों का नेतृत्व महिला जनप्रतिनिधियों के हाथ में है और उनके नेतृत्व क्षमता को केंद्र सरकार द्वारा भी सम्मान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण का यह उत्कृष्ट उदाहरण है। पंचायती राज विभाग, बिहार पंचायत जनप्रतिनिधियों के क्षमता संवर्धन एवं बदलते तकनीकी परिवेश में इन्हें नई चुनौतियों के प्रति तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। चयनित 11ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। विशेष रूप से पांच महिला जनप्रतिनिधियों ने इस सूची में अपना स्थान बनाया ये पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। मैं आशा करता हूं कि राज्य के पंचायत जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय स्तर के साथ वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिले।
राष्ट्रीय परेड में शामिल होने वाली टीम को पंचायती राज मंत्रालय की ओर से आज प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण कराया जाएगा। यह टीम गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम, जिसमें मंत्रालय द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से विकसित 'पंचम' चैटबोट का शुभारंभ किया जाएगा, में भी हिस्सा लेंगी।
चयनित 11 ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों की सूची–
1. अर्चना आनंद, जिला –सहरसा
2. नूतन भारती, जिला –सहरसा
3. राजेश कुमार मिश्रा, जिला –मधुबनी
4. राजेश सिंह, जिला – अरवल
5. पद्मराज भारद्वाज – जिला – सीतामढ़ी
6. मेराज अहमद, जिला –जहानाबाद
7. तान्या परवीन, जिला –पूर्वी चंपारण
8. संध्या कुमारी, जिला– नालंदा
9. पंकज कुमार शर्मा, जिला – वैशाली
10. जूली देवी, जिला –लखीसराय
11. प्रदीप कुमार सिंह, जिला – कैमूर