युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
15-Apr-2021 01:47 PM
NALANDA : नालंदा के राजगीर स्थित नेचर सफारी को बंद कर दिया गया है. बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के कारण नेचर सफारी को बंद रखने का फैसला किया गया है. राजगीर नेचर सफारी का उद्घाटन इसी साल हुआ है और फिलहाल यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था.
कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए नेचर सफारी को फिलहाल बंद करने का निर्णय लिया गया है. आपको बता दें कि नेचर सफारी नालंदा और गया के बीच जेठियन जाने वाले मार्ग में है. इसकी राजगीर शहर से दूरी लगभग 10 किलोमीटर है. सोन भंडार और जरासंध अखाड़ा से लगभग 8 किलोमीटर है. अधिकांश भू-भाग सोनागिरी और वैभारगिरि के बीच में है.
नालंदा में 500 हेक्टेयर में फैले नेचर सफारी के निर्माण में लगभग 20 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. इसका निर्माण कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था. बीते साल 2020 के 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेचर सफारी और ग्लास स्काई वॉक ब्रिज का मुआयना किया था. उस वक्त सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए शेष कार्य पूरे करने का निर्देश दिया था. आखिरकार होली से पहले 26 मार्च को सीएम नीतीश कुमार ने नेचर सफारी का लोकार्पण किया. लेकिन अब कोरोना के हालत को देखते हुए इसे बंद करा दिया गया है.