सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
19-Feb-2025 09:29 AM
By First Bihar
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए देशभर के 60 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में पटना जंक्शन, दानापुर, आरा और बक्सर समेत बिहार के कई स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पटना जंक्शन के दोनों छोर महावीर मंदिर के पास और करबिगहिया की तरफ विशेष विश्रामालय बनाए गए हैं। वहीं दानापुर रेलवे स्टेशन पर भी होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। इससे यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी और यात्रा सुगम होगी।
महाकुंभ में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्था की है। दानापुर रेल मंडल ने महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और आरपीएफ जवानों की तैनाती की है।
मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी ने बताया कि होल्डिंग एरिया बनाने से प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस को 18 और 19 फरवरी के लिए रद्द कर दिया है। यात्रियों के लिए वैकल्पिक ट्रेन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
राज्य सरकार ने यात्रियों से भीड़ कम होने तक कुंभ यात्रा स्थगित करने की अपील की है। मुख्य सचिव अमृत लाल मीना ने कहा कि फिलहाल स्टेशनों पर अव्यवस्था की स्थिति है। ऐसे में संभव हो तो कुछ दिनों बाद यात्रा की योजना बनाएं।