बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह
26-May-2020 03:34 PM
PATNA : पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन के दानापुर विंग ने कोरोना संकट और बढ़ती गर्मी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के लिए छाता का वितरण किया है। महिला संगठन ने रेलवे कर्मियों को कोरोना महामारी के बीच हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन,दानापुर की अध्यक्ष सुप्रिया द्वारा 'बढते कदम स्कूल' और 'मसाला केंद्र' के शिक्षकों और कर्मियों के छाता का वितरित किया। उन्होनें इस मौके पर दर्जनों छाते का वितरण करते हुए सभी को बताया कि छाते की मदद से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन बेहतर तरीके से किया जा सकता है। छाता इस भीषण गर्मी में कर्मचारियों का मददगार साबित होगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि महिला कल्याण संगठन अपने कर्मचारियों के सहायतार्थ चौबीसो घंटे उपलब्ध है। इस मौके पर उन्होनेंकार्यरत कर्मचारी संजय कुमार को पांच हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। इस मौके पर संगठन की सचिव रुचि आचार्या, महासचिव अनुभा मौर्या और कल्याण निरीक्षक एकलव्य कुमार ज्योति भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि पहले भी दानापुर मंडल महिला कल्याण संगठन द्वारा इस वैश्विक महामारी के दौर में फ्रन्टलाइन कर्मियो के बीच सुरक्षा किट का वितरण किया था। जिसके तहत डिटॉल साबुन, सेनेटाईजर,फेस मास्क,डिजीटल थर्मामीटर और रूमाल दिया गया था। महिला कल्याण संगठन रेल कर्मचारियों के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अन्य लोगों की भी समय-समय पर परिस्थितियों एवं उपलब्धता के अनुसार मदद करती रहती है। इस वैश्विक महामारी के लॉकडाउन में जरूरतमंदों के भोजन का भी वितरण किया जा चुका है।