ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह

Home / bihar / रेलवे की कोरोना संकट में बड़ी लापरवाही; पटना स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में बीमार...

रेलवे की कोरोना संकट में बड़ी लापरवाही; पटना स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में बीमार पड़े TTE का नहीं हुआ इलाज, यात्री डरे

28-May-2020 07:44 AM

PATNA : रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। पटना स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में तैनाता टीटीई के बीमार पड़ने के बावजूद रास्ते में उसका इलाज नहीं किया गया।इलाज का इंतजार करते-करते टीटीई दिल्ली से पटना पहुंच गया बावजूद इसके इलाज नहीं मिला। इस दौरान ट्रेन में बीमार होने की खबर फैलते ही यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं साथी कर्मचारी भी दहशत में आ गये।


मंगलवार की शाम नयी दिल्ली से राजेन्द्रनगर के लिए चली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में तैनात टीटीई तेज बुखार से पीड़ित हो गये। ट्रेन खुलने के आधा-एक घंटा बाद ही टीटीई तेज बुखार से कंपकपाने लगा।इस बीच सहयोगी टीटीई ने उसे सुरक्षित सीट पर बैठाया।  पीड़ित टीटीई ने अपने सहयोगी को सूचना दी तो कानपुर, इलाहाबाद और मुगलसराय रेलमंडल को सूचना दी गयी ताकि इलाज किया जा सके। लेकिन कहीं डॉक्टर इलाज को नहीं पहुंचे। टीटीई को तेज बुखार की सूचना ट्रेन में फैली तो यात्रियों के साथ-साथ सहयोगी टीटीई के बीच भी हड़कंप मच गया।


दानापुर कंट्रोल को सूचना देने के बावजूद बुधवार की सुबह पटना जंक्शन पर इलाज की कोई व्यवस्था नहीं मिली। पटना में ट्रेन से उतरने के बाद बीमार टीटीई पैदल ही पटना जंक्शन स्थित सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल पहुंचा। जहां घंटों इंतजार के बाद उसे एनएमसीएच रेफऱ कर दिया गया। वहीं अब एनएमसीएच में भर्ती टीटीई का कोरोना जांच के लिए लिया गया है।