ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा

Home / bihar / Bihar News: मवेशी चराने गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, एक की मौत;...

Bihar News: मवेशी चराने गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, एक की मौत; 4 गंभीर रुप से घायल

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के सिमुलतला जंगल में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें मवेशी चरा रहे एक किसान की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

20-Aug-2025 12:34 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मवेशी चराने गए पांच लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हादसे में 55 वर्षीय शंकर यादव (लीलावरण गांव) की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


दरअसल, मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे शंकर यादव, देवंती देवी (50), सुमंती देवी (48), प्रकाश यादव (20), और 20 वर्षीय दीपू यादव मवेशी चराने के लिए मौनतरी जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक एक बड़ी संख्या में मधुमक्खियां उन पर टूट पड़ीं। सभी लोग अचेत होकर जमीन पर गिर गए। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत निकालकर पास के क्लीनिक तक पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शंकर यादव की मृत्यु हो गई।


चारों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के ICU में स्थानांतरित कर दिया गया है। इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें एलर्जी प्रतिक्रिया (शॉक, सूजन, सांस लेने में कठिनाई) वाले लक्षणों का इलाज किया जा रहा है।