बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट
14-Sep-2025 08:36 PM
By First Bihar
PATNA: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री के बिहार के पूर्णिया आगमन पर यह कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जुमले की बरसात करने एक बार फिर से बिहार आ रहे हैं।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक बार फिर से बिहार आ रहे हैं और बिहार के लिए लगभग 40000 करोड़ के आर्थिक पैकेज लेकर आ रहे हैं जिसका उद्घाटन और शिलान्यास 15 सितंबर को किया जाएगा..
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को बिहार के विकास का आईना दिखाते हुए कहा कि ऐसे भी आपको और आपके परिवार को बिहार की तरक्की, प्रगति, उन्नति और खुशहाली से कभी कोई सरोकार नहीं रहा है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दू कि जब भी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिहार आते हैं तो बिहार के लिए बड़ा आर्थिक पैकेज लेकर आते हैं जिससे बिहार के आधारभूत ढांचों के विकास में लगातार मदद मिल रहा है..
बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री पूर्णिया में जहां एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे वही बिहार को तीन स्पेशल ट्रेन भी मिलने जा रहा है तो कई महत्वपूर्ण आर्थिक विकास से जुड़े परियोजनाओं का आधारशिला रखेंगे तो कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे .. लेकिन जिन लोगों ने बिहार के विकास के नाम पर सिर्फ लूटपाट की हो.. जिनका इतिहास घोटाले और भ्रष्टाचार से भरा हो, जिन लोगों ने नौकरी के बदले गरीबों की जमीन छीनी हो, उन लोगों को बिहार के आर्थिक विकास और उन्नति का मायने समझ में कतई नहीं आ सकता..
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जी अगली बार आपको अगर दिल्ली जाना हो तो आप पटना और दरभंगा के साथ-साथ पूर्णिया से भी उड़ान भर सकते हैं और हां जब पूर्णिया से आप उड़ान भर रहे होइएगा तो मोदी जी को धन्यवाद देना मत भूलिएगा.. ठीक उसी तरह जिस तरह आजकल पटना के नए टर्मिनल से दिल्ली के लिए देश के दूसरे हिस्सों के लिए सफर करने पर आपको सुखद आनंद की अनुभूति होता है उसी तरह पूर्णिया से भी 15 सितंबर से आपको सफर करने में अच्छा अनुभव जरूर महसूस होगा..