बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!
07-Apr-2020 12:27 PM
By Pranay Raj
NALANDA : कोरोना जैसे महामारी को लेकर जहां पूरे देश मे लॉकडाउन लगा हुआ है । वहीं नालन्दा जिले से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आयी है । जो स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख देती है । सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां तो यहां उड़ ही रही हैं और मरीजों का जिन हालात में इलाज किया जा रहा वह बीमारी को निमंत्रण देता ही दिख रहा है।
यह तस्वीर जिले के परबलपुर इलाके की है। जहां एक क्लिनिक में मरीजों का कुछ इस तरह का इलाज किया जा रहा है। यहां मरीजों के बीच न तो सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखा जा रहा है न ही मरीजों का इलाज में । इस क्लीनिक में मरीज को जो स्लाइन चढ़ाया जा रहा है । वो भी लकड़ी में बोतल को लगा कर वो भी गंदगियों के बीच । इसी से आप सहज अंदाजा लगा सकते मरीजों का यहां इलाज भगवान भरोसे ही होता होगा । हालांकि क्लिनिक के संचालक डॉ ओम प्रकाश आर्या को ये सब कुछ नजर नहीं आता वे नियमों का पालन किए जाने का हवाला दे रहे हैं।
देखिये वीडियो :
सीएम के गृह जिले के जब निजी क्लिनिकों के चिकित्सकों का यह हाल है तो और जिलों के क्लिनिकों का क्या हाल होगा और मरीजों का किस तरह इलाज होता होगा । किसी भी क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन लेने के समय चिकित्सकों की टीम द्वारा पूरे चीजों की जांच के बाद ही रजिस्ट्रेशन दिया जाता है। वहीं समय-समय पर सिविल सर्जन या फिर जिला प्रशासन के द्वारा बनाए गए टीम के द्वारा छापेमारी कर मरीजों की दी जानेवाली सुविधाओं की जांच की जाती है । मगर इस क्लिनिक को देखकर ऐसा लगता है कि जिले के जिम्मेवार पदाधिकारी किस तरह लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है ।