ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / bihar / पीएम मोदी का पत्र लेकर घर-घर जाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता, कल से शुरू होगा...

पीएम मोदी का पत्र लेकर घर-घर जाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता, कल से शुरू होगा महाअभियान

10-Jun-2020 03:41 PM

PATNA : कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरा होने पर बीजेपी में जश्न की पूरी तैयारी है। बीजेपी इस मौके को बिहार चुनाव के पहले पूरी तरह भुनाने की जी तोड़ कोशिश में जुटी है। केन्द्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की वर्चुअल रैली के बाद अब बिहार में पीएम मोदी के पिछले एक साल के काम को घर-घर पहुंचाने के लिए बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है। गुरुवार से बीजेपी का महाभियान शुरू होने जा रहा है।


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने पीएम मोदी के संदेश पत्र को जारी करते हुए कहा कि कल से पूरे बिहार में जिला से लेकर ग्रामीण स्तर तक घर-घर पहुंचने का अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पार्टी नेता से लेकर कार्यकर्ता तक पीएम के संदेश वाले पर्चे को घर-घर जाकर बाटेंगे।


संजय जयसवाल ने कहा कि मोदी सरकार की परंपरा रही है कि हर साल सरकार के काम काज का लेखा जनता के बीच पेश किया जाता है। पीएम मोदी खुद लेखा-जोखा पेश करते रहे हैं लेकिन इस बार कोरोना संकट के बीच इस उनके संदेश पत्र को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होनें कहा कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। किसी भी घर पर दो से ज्यादा कार्यकर्ता नहीं पहुंचेगा।


बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार बीजेपी ने एक करोड़ घरों तक पीएम मोदी का संदेश पत्र पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। घर पहुंचने वाले कार्यकर्ता लोगों के बीच मोदी सरकार में किए गये काम को सामने रखेंगे।उन्होनें कहा कि वे खुद बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से खुद इस अभियान की शुरुआत करेंगे।