बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम!
20-Feb-2021 07:51 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD:- जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव के पास पिकअप और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पटना रेफर किया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर घंटों हंगामा मचाया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मश्क्कत के बाद लोगों को शांत कराया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार 3 युवक सब्जी खरीदने के लिए ओबरा बाजार गए हुए थे। सब्जी खरीदने के बाद सभी घर की ओर लौट रहे थे तभी तेज गति में सामने आ रही पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर एक युवक की मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। घटना के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर घंटों हंगामा मचाया। काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान अग्निगांव निवासी 21 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है जबकि घायल युवकों की पहचान 19 वर्षीय राहुल और 18 वर्षीय नीतीश के रूप में हुई है। फिलहाल फरार पिकअप वैन ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।