ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत

Home / bihar / पत्नी नाराज होकर गई मायके, पति ने कर ली खुदकुशी

पत्नी नाराज होकर गई मायके, पति ने कर ली खुदकुशी

25-Jan-2021 08:07 AM

PATNA : राजधानी पटना में खुदकुशी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पति की पिटाई से नाराज पत्नी मायके गई तो पति ने खुदकुशी कर ली. दरअसल मामला पाटलिपुत्र थाने के इंद्रपुरी क्या है जहां शनिवार की रात एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. युवक का नाम प्रकाश कुमार है और 34 साल का प्रकाश विश्वेश्वरैया भवन स्थित पथ निर्माण विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी था.

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रकाश ने अपनी पत्नी अनुष्का के साथ लड़ाई झगड़ा किया था. बाद में प्रकाश ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी जिससे नाराज होकर अनुष्का अपनी बच्ची को साथ लेकर मायके चली गई. नाराज पत्नी के मायके जाने से प्रकाश परेशान हो गया और उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच जुआ खेलने को लेकर विवाद चल रहा था. प्रकाश को जुए की लत थी और अनुष्का उसे बार-बार ऐसा करने से रोकती थी पति के जहर खाने की जानकारी मिलने के बाद अनुष्का मायके से वापस लौटी तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. थानेदार एस के शाही ने कहा कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन आसपास के लोगों से पति-पत्नी के संबंधों के बारे में जानकारी हासिल हुई है.

पति पत्नी के बीच आर्थिक तंगी को लेकर हर दिन विवाद होता था. प्रकाश के पिता बच्चन वन विभाग में कार्यरत थे और उनकी मौत के बाद अनुकंपा पर प्रकाश को फोर्थ ग्रेड में नौकरी मिली थी. दोनों की शादी साल 2014 में हुई थी और 4 साल की एक बेटी भी है.