ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / bihar / Patna News: पटना के प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत,...

Patna News: पटना के प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Patna News: पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

15-Jul-2025 01:07 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: राजधानी पटना के एसके पुरी थाना अंतर्गत स्थित ज्योति कुंज हॉस्पिटल में एक महिला की प्रसव के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला की जान गई। उनका कहना है कि प्रसव के दौरान न केवल इलाज में लापरवाही बरती गई, बल्कि अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। इसको लेकर परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए महिला के शव को भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत किन कारणों से हुई। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस संबंधित अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है।