ब्रेकिंग न्यूज़

Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर!

Home / bihar / पटनावासियों को आज मिलेगी सौगात,आर ब्लॉक-जीपीओ फ्लाईओवर का सीएम नीतीश करेंगे लोकार्पण

पटनावासियों को आज मिलेगी सौगात,आर ब्लॉक-जीपीओ फ्लाईओवर का सीएम नीतीश करेंगे लोकार्पण

25-Mar-2021 07:39 AM

PATNA : होली के पहले पटनावासियों को आज बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. पटना के आर ब्लॉक गोलंबर से जीपीओ गोलंबर को जोड़ने वाला फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है.आज शाम चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे. इस फ्लाईओवर के चालू होते ही  कंकड़बाग के चिरैयाटांड़-करबिगहिया से विधानसभा और वीरचंद पटेल पथ की कनेक्टिविटी एलिवेटेड  हो जाएगी. 

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की तरफ से फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है. इस फ्लाईओवर के चालू होते ही लोगों का भारी जाम से मुक्ति मिल जाएगी. हार्डिंग रोड पर विधानसभा के सामने फ्लाईओवर पर चढ़ने के बाद आप ऊपर से ही पटना जंक्शन के सामने से कंकड़बाग या करबिगहिया निकलना आसान होगा. 

इनकम टैक्स गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ होकर पटना क्लब के सामने से फ्लाईओवर पर चढ़िए और फिर पटना जंक्शन या कंकड़बाग निकलिए. फ्लाईओवर के इस नए रास्ते से कंकड़बाग इलाके से आने वाले लोगों को सचिवालय, सोन भवन, इनकम टैक्स, BSNL ऑफिस, आवास बोर्ड, निर्वाचन आयोग और अन्य सरकारी कार्यालयों में आने-जाने में बहुत आसानी होगी.