ब्रेकिंग न्यूज़

BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज

Home / bihar / Patna News: पटना में स्कूल ड्रेस नहीं पहनने पर 12वीं के छात्रों को...

Patna News: पटना में स्कूल ड्रेस नहीं पहनने पर 12वीं के छात्रों को परीक्षा देने से रोका, गुस्साए लड़कों ने किया भारी हंगामा

Patna News: पटना के फुलवारीशरीफ स्थित आदर्श उच्च विद्यालय पलंगा में 12वीं की परीक्षा के दौरान छात्रों ने हंगामा कर दिया। यूनिफॉर्म न पहनने पर परीक्षा में बैठने से रोके गए छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया।

25-Jun-2025 03:21 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: पटना के फुलवारीशरीफ स्थित आदर्श उच्च विद्यालय पलंगा में 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा के दौरान स्कूल ड्रेस न पहनने पर छात्रों को परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। इससे नाराज छात्रों ने विद्यालय परिसर में जोरदार हंगामा कर दिया।


जानकारी के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने आए कई छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में नहीं थे। इस कारण उन्हें स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा से वंचित किए जाने पर छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया और विद्यालय प्रशासन से नोकझोंक होने लगी। 


छात्रों का आरोप था कि विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है, यहां तक कि बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने छात्रों और प्रशासन के बीच मध्यस्थता कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।