ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

Home / bihar / Patna News: पटना में बाइक राइडर को थप्पड़ मारने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड,...

Patna News: पटना में बाइक राइडर को थप्पड़ मारने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, स्टंट करने वाले युवक पर भी एक्शन

Patna News: पटना में नदी थाना के दो पुलिसकर्मियों द्वारा एक बाइक सवार युवक को गाली-गलौज और थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

17-Nov-2025 12:53 PM

By First Bihar

Patna News: पटना में नदी थाना के दो पुलिसकर्मियों द्वारा एक बाइक सवार युवक को गाली-गलौज और थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह घटना 14 नवंबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर देवकांत बंटी और पीटीसी विश्वनाथ कुमार को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।


घटना कच्ची दरगाह-बिद्दुपुर सिक्स लेन पर हुई थी, जहां पुलिस टीम नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान 19 वर्षीय अभिषेक राजपूत अपनी बाइक पर स्टंट करता दिखा, जिसे देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे रोका। हालांकि बाइक रुकते ही एक पुलिसकर्मी ने गाली देना शुरू कर दिया और दूसरे ने युवक को थप्पड़ मार दिया। यह पूरा घटनाक्रम आसपास खड़े लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो इंटरनेट पर फैल गया।


वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। इसके बाद वरीय अधिकारियों ने मामले की समीक्षा की और कार्रवाई को उचित पाया। साथ ही पीड़ित युवक अभिषेक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई। खतरनाक ड्राइविंग और स्टंटबाजी के लिए उस पर 7 हजार रुपए का चालान काटा गया। पुलिस ने कहा कि इस तरह की स्टंटबाजी सड़क हादसों को जन्म दे सकती है और यातायात नियमों का सीधा उल्लंघन है।


अभिषेक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा— "स्टंट करते वक्त पुलिस वालों ने पकड़ लिया था। आगे से स्टंटबाजी नहीं करूंगा। इससे दूसरों को नुकसान हो सकता है। मेरा चालान भी कट गया है। मैं माफी चाहता हूं और भविष्य में नियमों का पालन करूंगा।"


वहीं, अधिकारियों ने कहा कि कानून के उल्लंघन पर कार्रवाई जरूरी है, लेकिन पुलिस द्वारा आम नागरिक से अनुचित व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय जांच में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे और भी कार्रवाई हो सकती है।