सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
27-Dec-2025 02:41 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत नर्सों ने वेतन कटौती के विरोध में अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। नर्सों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनके वेतन में कटौती कर दी गई, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।
PMCH की नर्स ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत कुल 415 नर्सों के वेतन में अचानक कटौती की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से अधीक्षक से मुलाकात कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।
नर्सों का कहना है कि वेतन कटौती से उनके आर्थिक हालात पर सीधा असर पड़ा है और यह फैसला अन्यायपूर्ण है। प्रदर्शनकारी नर्सों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर कटौती वापस लेने की मांग की है। नर्सों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 30 दिसंबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो 31 दिसंबर से अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगी।
फिलहाल PMCH प्रशासन की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन नर्सों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा। अगर प्रबंधन ने कोई ठोस फैसला नहीं लिया तो नाराज नर्स 31 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकती हैं।