ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं

Bihar Weather Update: बिहार में तेज पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड, जानिए.. आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Bihar Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में हिमपात और उत्तर भारत में बारिश के आसार हैं। बिहार में पछुआ हवा से ठंड बढ़ेगी, हालांकि दिन में आंशिक राहत मिलेगी।

21-Jan-2026 06:55 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Weather Update: बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और पश्चिम भारत समेत हिमालयी राज्यों में अगले दो–तीन दिनों तक हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। इससे कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन हिमपात और बारिश के कारण ठंड का असर और बढ़ सकता है। 


हालांकि राहत की बात है कि बिहार में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं, हालांकि बुधवार से पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने के कारण रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और शाम के समय लोगों को अधिक ठंड महसूस होगी। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे दोपहर के समय ठंड से आंशिक राहत मिलेगी। 


पश्चिम हिमालय क्षेत्र में लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके चलते 21 से 24 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है, जिसका असर बिहार की ठंड पर भी पड़ेगा।


राजधानी पटना में बुधवार को आसमान साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, तेज पछुआ हवा के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बना रहेगा। मंगलवार की सुबह पटना में बादल छाए रहे, लेकिन इसके बावजूद अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 


पटना का अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को बिहार के अधिकांश शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।