रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
19-Apr-2025 04:02 PM
By First Bihar
Vande metro train Bihar: बिहार को जल्द ही आधुनिक रेलवे सुविधा का बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। राज्य की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन, जिसे नमो भारत रैपिड रेल के नाम से भी जाना जाता है, 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी।
यह ट्रेन पटना से मधुबनी होते हुए जयनगर तक चलेगी और इसके संचालन की सभी तैयारियां जोरों पर हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वंदे मेट्रो का रैक जल्द ही बिहार पहुंचने वाला है, जिसके बाद ट्रायल रन किया जाएगा। यह ट्रेन बिहार में इंटरसिटी रूट पर चलने वाली पहली नमो भारत रैपिड रेल होगी।
पीएम का बिहार दौरा
प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी जिले के झंझारपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार को कई रेलवे परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। इनमें सहरसा से सुपौल-पिपरा होते हुए नई एक्सप्रेस ट्रेन और सहरसा से मुंबई के बीच अमृत भारत ट्रेन भी शामिल है, जिसे वे वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे।
वंदे मेट्रो की खासियतें
बता दे कि यह ट्रेन सेमी हाईस्पीड और स्वदेशी तकनीक से निर्मित है। कम दूरी की इंटरसिटी और उपनगरीय यात्राओं के लिए डिज़ाइन की गई है (100–350 किमी)। इसमें 12 से 16 एसी कोच होंगे, जिनमें 1000 से अधिक यात्रियों के बैठने और 2000 से अधिक यात्रियों के खड़े रहने की क्षमता है।इसकी अधिकतम स्पीड: 130 किमी प्रति घंटा होगा।पटना से जयनगर के बीच का समय 6-7 घंटे से घटकर 4.5 से 5 घंटे हो जाएगा।लिहाजा लोगों को बड़ी राहत मिलेगी |
क्या है नमो भारत ट्रेन?
नमो भारत ट्रेन भारतीय रेलवे की आधुनिक सोच का हिस्सा है, जिसे देश के अलग-अलग हिस्सों में रैपिड इंटरसिटी ट्रैवल के लिए शुरू किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के दिल्ली–मेरठ रूट और गुजरात के अहमदाबाद–भुज रूट के बाद अब बिहार को यह सुविधा मिलने जा रही है। जल्द ही रेलवे द्वारा पटना-जयनगर वंदे मेट्रो का आधिकारिक टाइम टेबल और रूट डिटेल्स जारी की जाएगी। चुनावी साल में यह कदम बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है।