रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
14-Apr-2025 10:16 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: हर साल 14 से 15 अप्रैल तक बैसाखी का पर्व पटना सिटी के कंगन घाट पर दो दिनों तक मनाया जाता है। पटना जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय बैसाखी महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाता है। लेकिन इस बार हुई बारिश के चलते इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।
यदि कल 15 अप्रैल को बारिश नहीं हुई तक कंगन घाट पर यह कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। यदि कल बारिश की संभावना रही तो कार्यक्रम स्थल को बदल दिया जाएगा। रामदेव महतो ऑडिटोरियम में बैसाखी का पर्व मनाया जा सकता है। आज के कार्यक्रम को बारिश के कारण स्थगित होने से सिख श्रद्धालुओं में थोड़ी मायूसी छा गई क्योंकि इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गयी थी। लेकिन अचानक आई बारिश ने पूरे इस कार्यक्रम के आयोजन पर पानी फेर दिया।
अब सबकी नजर कल के मौसम पर टिकी हुई है। कल के कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गयी है. अब दोनों बातों का ध्यान रखा जाएगा। यदि बारिश नहीं हुई तो कंगन घाट में बैसाखी महोत्सव होगा और यदि आज की तरह बारिश हुई तो यह कार्यक्रम रामदेव महतो ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई नामचीन कलाकार आ रहे हैं। जो वहां मौजूद श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करेंगे। इस बात की जानकारी पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने दी।
बता दें कि बैसाखी का पर्व सिख धर्म के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है। इसे लोग हर साल बड़े उत्साह और भाव के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग अनाज की पूजा कर भगवान को धन्यवाद देते हैं। इस साल यह पर्व 14 और 15 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह दिन सिख धर्म के नववर्ष का भी प्रतीक है ।