रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम
21-Apr-2025 10:14 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की राजधानी पटना में कल का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। बिहार में पहली बार एयर शो होने जा रहा है। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। यह कार्यक्रम दो दिन 22 और 23 अप्रैल को आयोजित होगा। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लोग आसमान में अद्भूत नजारा देख सकेंगे।
इस तरह का कार्यक्रम आज से पहले कभी नहीं हुआ था। खुद इस बात की जानकारी बीजेपी नेता व सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दी है. उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव का क्षण है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर देश की शान सूर्य किरण एरोबेटिक टीम पहले दिन आसमान में करतब दिखाएंगे। आसमान में अलग-अलग कलाकृतियां बनाएंगे। वायुसेना के जांबाज अद्भुत शौर्य, तकनीक और अनुशासन का परिचय देंगे। एक दिन पहले 21 अप्रैल सोमवार को गंगा पथ पर फाइटर प्लेन के साथ एयर शो का रिहर्सल किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान एयरफोर्स के अधिकारी मौजूद रहे जो इस रिहर्सल की मॉनिटरिंग कर रहे थे।
सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि इस तरह का आयोजन बिहार में पहली बार हो रहा है। आजादी के बाद बिहार में इस तरह के सैन्य सम्मान कार्यक्रम को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरता और देशभक्ति को समर्पित यह कार्यक्रम होगा, जिनका योगदान 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में रहा है।
बाबू वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप पटना के गंगा नदी के ऊपर से वायुसेना भव्य सलामी देगी। इस अद्भुत दृश्य को लोग देख पाएंगे। यह एयर शो भारतीय वायुसेना की ओर से किसी स्वतंत्रता सेनानी को दी जाने वाली सबसे बड़ी सलामी होगी। इससे 'आकाशगंगा' की पैरा ग्लाइडिंग टीम के 12 सदस्य आसमान से छलांग लगाएंगे। उनके हाथों में बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर और तिरंगा रहेगा। यह मनोरम दृश्य पटना की धरती पर पहली बार देखने को मिल सकेगा जो ऐतिहासिक होगा।