बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
17-Feb-2025 08:18 AM
By First Bihar
Bihar Police : बिहार में अब यदि आप अवैध शराब का कारोबार करते हैं या फिर जमीन माफिया की लिस्ट में आपका नाम शामिल है तो फिर आपकी मुश्किलें बढ़ने वाली है। इसकी वजह यह है कि अब ऐसे लोगों के लिए बिहार पुलिस ने मेगा प्लान तैयार कर लिया है। इसके बाद अब इस तरह के लोगों की संपत्ति पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।
बिहार में बड़े और कुख्यात अपराधियों के अलावा शराब, बालू और जमीन माफियाओं या सरगनाओं की पहचान कर इन पर कार्रवाई करने के साथ ही इनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय जांच एजेंसी और पुलिस महकमा की संयुक्त रूप से एक समन्वय कमेटी बनी है। कमेटी में पुलिस महकमा के आला अधिकारियों के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसियों के अधिकारी शामिल हैं।
यह कमेटी संयुक्त रूप से किसी अपराधी के मामले में समन्वय स्थापित करके कार्रवाई करेंगे। इसको लेकर सभी थानों को ऐसे 10 बड़े वांछित अपराधियों या माफियाओं की सूची देने के लिए कहा गया है। इस लिस्ट पर पुलिस मुख्यालय के स्तर पर समुचित समीक्षा की जाएगी, इसके बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिस अपराधी के खिलाफ पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत कार्रवाई करनी है, तो यह मामला ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के पास जाएगा। परंतु इससे संबंधित सभी जानकारी पुलिस महकमा के स्तर से मुहैया कराई जाएगी। ताकि प्रक्रिया तेज गति से हो और इसमें किसी तरह की समस्या नहीं आए। यह समन्वय समिति ऐसे सभी अपराधियों की पूरी कुंडल तैयार करके आगे की कार्रवाई करेगी।
आपको बता दें कि, पिछले महीने पटना में केंद्रीय जांच एजेंसी और पुलिस महकमा के आला अधिकारियों के साथ समन्वय को लेकर बैठक हुई थी। इसमें इससे संबंधित रणनीति तैयार की गई थी। जल्द ही यह कमेटी पूरी तरह से कार्य करने लगेगी और ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर समुचित कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इसमें मुख्य रूप से बालू, शराब, भूमि माफिया के अलावा बड़े साइबर अपराधी गिरोह शामिल हैं। साथ ही इनकी मदद करने वाले ओहदेदार लोग भी इसकी जद में आएंगे।