ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar News: अब ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों का होगा जीर्णोद्धार, जलजमाव और जाम...

Bihar News: अब ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों का होगा जीर्णोद्धार, जलजमाव और जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति

मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए 12.18 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गयी है। जिससे इलाके का कायाकल्प होगा। बरसात से पहले सड़कों को बनाया जाएगा। यहां के लोगों को जाम और जलजमाव से मुक्ति मिलेगी।

11-Feb-2025 09:31 PM

By First Bihar

Bihar News: पटना के ट्रांसपोर्ट नगर की जर्जर सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। सड़कों का काम बरसात से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इस इलाके में नई सड़क बनने के बाद बारिश के मौसम में लगने वाले जलजमाव से लोगों को निजात मिल पाएगा। इस बात की जानकारी नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने दी। कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। हर जिले के कोने-कोने में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।


मंत्री नितिन नवीन ने आज 1.7 km लंबी सड़क के निर्माण के लिए 12.18 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इस इलाके में सड़कों का निर्माण होने से यहां रहने वाले लाखों लोगों को आवागमन में सहुलियत होगी और जाम से मुक्ति मिलेगी। बता दें कि पटना के कंकड़बाग स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना 90 के दशक में हुई थी। आज यह पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से यहां वाहन आते और जाते हैं। 


ट्रकों और बसों सहित भारी वाहनों के कारण यहां की सड़कें काफी जर्जर हो चुकी है। जिस पर आवागमन करने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में तो यहां की स्थिति और भयावह हो जाती है। यहां के कारोबारी जर्जर सड़कों की शिकायत बार-बार उठाते रहे हैं। ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कों को बनाने के लिए बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स और बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन ने भी सरकार से अनुरोध किया था।


 इनकी शिकायत के बाद पटना नगर निगम ने इस समस्या के समाधान के लिए विभाग के पास प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे आखिरकार आज मंजूरी मिल ही गई। अब इस इलाके का कायाकल्प होगा। इस इलाके की सड़कों को बनाने के लिए 12.18 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है। इस राशि से यहां PCC सड़क का निर्माण होगा। 


जिससे यहां के कारोबारियों को तो फायदा होगा ही लोगों को ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी। अब विभाग इस योजना पर बहुत जल्द काम शुरू करेगी। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि बारिश से पहले इलाके में सड़कों का जाल बिछा दिया जाएगा। जिससे यहां के लोगों की परेशानियां कम होगी और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।