PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात
25-Jun-2025 02:06 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना में तीन नए फाइव स्टार होटल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजधानी के बीरचंद पटेल पथ स्थित होटल पाटलिपुत्र अशोक की लगभग 1.5 एकड़ भूमि पर 5 सितारा होटल का निर्माण किया जाएगा। इसके विकास, संचालन और रखरखाव के लिए 60 वर्ष+30 वर्ष की अवधि के लिए मेसर्स कुमार इंफ्राट्रेड एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, पटना को लीजहोल्ड अधिकार प्रदान किया गया है। चयनित एजेंसी को होटल पाटलिपुत्र अशोक, पटना की मौजूदा संरचना को ध्वस्त करना होगा और पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए मानदंडों और दिशानिर्देशों के अनुसार नए पांच सितारा होटल का निर्माण करना होगा।
मेसर्स कुमार इंफ्राट्रेड एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, पटना को पांच सितारा होटल निर्माण के लिए चयनित करने के बाद लेटर ऑफ अवार्ड जारी किया गया है। चयनित एजेंसी ने पर्यटन विभाग को सूचित किया है कि उन्होंने तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध 5 सितारा होटल ब्रांडों को होटल निर्माण हेतु सूचीबद्ध किया है। इन ब्रांड में जेडब्ल्यू मैरियट, हयात रीजेंसी तथा आईटीसी होटल शामिल है। एजेंसी होटल पाटलिपुत्र अशोक, पटना की भूमि पर न्यूनतम 100 कमरों वाले फाइव स्टार होटल संचालित करने के लिए उपरोक्त तीन ब्रांडों में से किसी एक को चयनित करेगी।
आरएफपी की शर्तों के अनुसार, चयनित एजेंसी को एमओयू पर हस्ताक्षर करने से पहले लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) की प्राप्ति की तारीख से 150 दिनों के भीतर एक प्रतिष्ठित 5 सितारा होटल ब्रांड के साथ ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट (ओ एंड एम) हेतु अनुबंध फाइनल करना आवश्यक है, जिसके पास 5 सितारा श्रेणी के होटल को चलाने का प्रासंगिक ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट का अनुभव है।
चयनित एजेंसी को 7.57 करोड़ रुपये का वार्षिक लीज़ प्रीमियम (करों और शुल्कों, जीएसटी आदि को छोड़कर) जमा करना होगा, जिसका अर्थ है कि हर साल सफल बोलीदाता द्वारा 60+30 साल (निर्माण अवधि के 4 साल को छोड़कर) तक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम यानी बीएसटीडीसी को यह राशि चुकानी होगी। यह वार्षिक लीज़ प्रीमियम राशि भी हर 5 साल में 10% बढ़ जाएगी। इसके अलावा एजेंसी को 11 साल की अवधि में MVR मूल्य यानी 28.5 करोड़ रुपये का भुगतान बीएसटीडीसी को करना होगा। यदि यह राशि एकमुश्त दे दी जाती है तो यह ब्याजमुक्त होगी अन्यथा बकाया अग्रिम प्रीमियम राशि पर 9.5% की दर से ब्याज देय होगा।