ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम

Patna News: इस दिन बदली रहेगी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, नहीं चलेंगी गाड़ियां; पढ़ लें यह जरूरी खबर

Patna News: पटना में पहली बार भारतीय वायुसेना का एयर शो होने जा रहा है, जो 23 अप्रैल 2025 को ‘शौर्य दिवस’ और वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा.

18-Apr-2025 05:23 PM

By First Bihar

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में पहली बार भारतीय वायुसेना के एक भव्य और ऐतिहासिक एयर शो की मेज़बानी करने जा रही है। यह आयोजन ‘शौर्य दिवस’ के अवसर पर 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह की जयंती पर किया जा रहा है, जिसमें भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (SKAT) आसमान में अद्भुत करतब दिखाएगी।


इस दिन जेपी गंगा पथ पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। बता दें एक लेन पूरी तरह बंद रहेगी। दूसरे लेन से केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन ही गुजर सकेंगे। जेपी सेतु से गंगा सेतु के बीच नावों के परिचालन पर भी रोक लगा दी गई है।


सूर्य किरण टीम का प्रदर्शन

भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम नौ हॉक-132 जेट विमानों के साथ सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक पटना के आसमान में फॉर्मेशन फ्लाइंग, रोल्स, लूप्स और समन्वय के अद्वितीय हवाई करतब दिखाएगी। इसे देखने के लिए मुख्य आयोजन स्थल सभ्यता द्वार के पास गंगा किनारे बनाया गया है।


22 अप्रैल: छात्रों के लिए विशेष रिहर्सल

इस आयोजन का एक खास उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायुसेना और रक्षा क्षेत्र से जोड़ना है। इसके तहत 22 अप्रैल को स्कूली और कॉलेज के छात्रों के लिए विशेष ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ करवाई जाएगी। इसमें छात्रों को अनुशासन, प्रेरणा और करियर विकल्पों के बारे में जागरूक किया जाएगा।


सभ्यता द्वार के पास बनेगा आयोजन स्थल

एयर शो को देखने के लिए सभ्यता द्वार के पास गंगा तट को तैयार किया गया है। यहाँ प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक डायवर्जन, मोबाइल हॉस्पिटल, वॉटर एटीएम, पिंक टॉयलेट्स, कंट्रोल रूम, ड्रोन नियंत्रण और आपात सेवाओं की मुकम्मल तैयारी की है।


ट्रैफिक डायवर्जन की प्रमुख बातें

गांधी सेतु से दीघा जाने वाले वाहन JP पथ की जगह अन्य मार्गों से भेजे जाएंगे। कार्यक्रम स्थल के आस-पास नो-व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा। वहीं, पैदल आने वालों के लिए विशेष सुरक्षा और मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है।


बिहार को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव का क्षण

यह एयर शो केवल एक मनोरंजक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार के लिए राष्ट्रीय गौरव का क्षण भी है। यह पहली बार है जब सूर्य किरण टीम का प्रदर्शन बिहार की धरती पर होगा, जिससे राज्य के युवाओं को रक्षा क्षेत्र के प्रति आकर्षित करने का मार्ग खुलेगा। अगर आप इस शो में शामिल होना चाहते हैं तो सुबह 9 बजे से पहले आयोजन स्थल पर पहुंचना बेहतर होगा, क्योंकि भारी भीड़ की संभावना है।