ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / पटना मेट्रो को लेकर आ गया अपडेट, जानिए कब बनेंगे स्टेशन और कब...

पटना मेट्रो को लेकर आ गया अपडेट, जानिए कब बनेंगे स्टेशन और कब तक बिछेगी पटरियां

पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार, अगस्त तक मेट्रो का परिचालन शुरू हो सकता है। ट्रैक बिछाने का काम जल्द शुरू होगा। मार्च तक डिपो तैयार करने का लक्ष्य है।

12-Feb-2025 08:16 AM

By First Bihar

पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी से आईएसबीटी कॉरिडोर पर इस साल अगस्त तक मेट्रो रेल चलाने की तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक अगले महीने से इस कॉरिडोर पर ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। छह-सात बोगियों की एक रैक का ऑर्डर भी दे दिया गया है। इन बोगियों के पटना आने में तीन से चार महीने लग सकते हैं। तब तक ट्रैक बिछाने के साथ ही इलेक्ट्रिकल, सिग्नल व टेलीकॉम का काम भी पूरा हो जाएगा। उसके बाद संरक्षा मानकों को पूरा करते हुए रैक का ट्रायल कर सामान्य परिचालन शुरू होगा।


बैरिया में आईएसबीटी के पास 76 एकड़ में बन रहे मेट्रो डिपो को मार्च तक ही पूरा करने का लक्ष्य है। डिपो को फिनिशिंग टच दिया जा रहा है। इसमें मेट्रो रैक के वॉशिंग व मेंटेनेंस पिट के साथ ही कंट्रोल रूम, मेट्रो स्टेबलिंग लाइन, विद्युत सब स्टेशन, ऑटो कोच वॉश प्लांट, वर्कशॉप शेड आदि की व्यवस्था होनी है।


6.5 किमी लंबे प्रायोरिटी कॉरिडोर में पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ, जीरोमाइल व न्यू आईएसबीटी हैं। इन सभी स्टेशनों पर स्वचालित किराया संग्रह मशीन, स्क्रीन डोर, गेट प्रणाली आदि लगाने के लिए एजेंसी का चयन पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही प्री-फैब्रिकेटेड स्टेशन का स्ट्रक्चर भी इंस्टॉल किया जाना है। ट्रैक, इलेक्ट्रिकल व सिग्नलिंग कार्य के साथ ही प्री-फैब्रिकेटेड स्टेशन स्ट्रक्चर स्थापित किये जाने का काम किया जायेगा।


राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और भागलपुर में भी मेट्रो ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने जुलाई 2024 में इसके सर्वे की जिम्मेदारी भारत सरकार की एजेंसी राइट्स को सौंपी थी। यह सर्वे रिपोर्ट नवंबर 2024 तक मिलनी थी। लेकिन, एजेंसी के आग्रह पर उनको तीन माह का अतिरिक्त वक्त दिया गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर की सर्वे रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है, लेकिन दरभंगा की रिपोर्ट अब तक फाइनल नहीं हो सकी है।